{"_id":"6090439b8ebc3e8d904ea2fe","slug":"report-against-doctor-and-hospital-manager-auraiya-news-knp626607163","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत में डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत में डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
औरैया। शहर के तिलकनगर स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक चिकित्सक व अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका के पति ने लापरवाही बरतने का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रवि बाबू कुशवाहा ने बताया कि उसने गर्भवती पत्नी रश्मि को तिलक नगर में संचालित मैक्स प्लस अस्पताल में रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे भर्ती कराया था। अस्पताल प्रबंधक व चिकित्सक ने 80 हजार रुपये जमा करने की बात कही। रवि से 50 हजार रुपये जमा करा लिए। कोविड-19 की जांच निगेटिव आने के बाद गर्भवती का ऑपरेशन किया गया।
बच्चा पैदा होने के बाद पत्नी की तबियत बिगड़ गई। रवि का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधक द्वारा सब कुछ ठीक होने का आश्वासन देकर सैफई ले चलने को कहा गया। इस पर परिजन रश्मि को सैफई ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधक व चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चिकित्सक सर्जन ब्रजेश यादव व प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
वर्जन
अस्पताल प्रबंधक से अभिलेख मंगाए गए हैं। उनकी जांच की जाएगी। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। - अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ