फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   report against 12 people in fyring case

फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों के 12 पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Sep 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
report against 12 people in fyring case
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पढ़ीन गांव में रविवार देर शाम दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

पढ़ीन गांव में 12 सितंबर की देर शाम दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट और फायरिंग हुई थी। इस घटना में एक पक्ष से देवकी के पैर के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। जबकि दूसरे पक्ष से संजीव के हाथ को चीरती हुई गोली निकल गई थी।
विज्ञापन

मामले में प्रथम पक्ष की ओर से विजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चंद्रप्रकाश, प्रशांत कुमार, पवन कुमार, वीरू, हिमांशु व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष के सत्यप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संजीव, राजा, गौतम, राजीव, संजू व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed