{"_id":"3f4cb52a6643d76c7dd0be0982c6f93b","slug":"removing-capture-came-back-administrative-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटाने पहुंचा प्रशासनिक अमला वापस लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा हटाने पहुंचा प्रशासनिक अमला वापस लौटा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खाद के गड्ढों से कब्जा हटवाने गए तहसील प्रशासन को कब्जेदारों के प्रबल विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। तहसील प्रशासन ने एसडीएम की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटवाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
बताते चलें कि सदर तहसील के मोहल्ला दूधिया खेड़ा में आठ डेसीमल में बने खाद के 13 गड्ढों पर क्षेत्र के असरदार लोगों ने कब्जा जमा रखा था। इसकी शिकायत कई बार तहसील प्रशासन से की गई थी। तहसील प्रशासन के मुताबिक खाद के गड्ढों में पूर्व सभासद समेत कई लोगों ने कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन
इसी मामले में शनिवार को तहसीलदार रामनयन, कानून गो व लेखपाल कब्जा हटवाने के लिए मौके पर गए थे। तहसील अधिकारियों ने कब्जे की जमीन को जैसे ही नापना शुरू किया। स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया। पहले तो तहसील प्रशासन ने दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध बढ़ता देख तहसील प्रशासन को मौके से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन