फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Remove encroachment campaign postponed till elections

Auraiya News: अतिक्रमण हटाओ अभियान चुनाव तक टला

Wed, 20 Mar 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Remove encroachment campaign postponed till elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। कस्बा दिबियापुर में सिंचाई और पीडब्ल्यूडी का अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरी तैयारियों के बावजूद बुधवार को नहीं चला। इस बीच बुधवार को सिंचाई विभाग कार्यालय पर पीडब्ल्यूडी एवं राजस्व विभाग के कर्मी नगर में मुनादी के लिए पहुंचे।
हालांकि अधिकारियों की हरी झंडी न मिलने से बुधवार को मुनादी नहीं हो सकी। दोपहर बाद सभी अधिकारी कर्मचारी वापस लौट गए। जिलाधिकारी ने इस संबंध में बताया कि अतिक्रमण अभियान चुनाव तक के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन


फरवरी के अंत में सिंचाई विभाग एवं पीडब्ल्यूडी विभाग ने दिबियापुर नगर में अलग-अलग अभियान चलाकर भवनों पर नोटिस चस्पा किए थे। उच्च न्यायालय में हुई जनहित याचिका के आदेश के अनुक्रम में 638 भवनों पर नोटिस चस्पा करके अतिक्रमण एवं कब्जा हटाने के लिए कहा गया था। 19 मार्च को नोटिसों की मियाद पूरी होने पर प्रशासन ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से 20 मार्च को बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। बताते हैं कि होली के त्योहार को देखते हुए अतिक्रमण एवं कब्जा हटाओ अभियान त्योहार बाद तक के लिए टाल दिया गया। इससे पहले अंतिम चेतावनी के तौर पर मुनादी करने की बात तय हुई। इसके लिए बुधवार दोपहर में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मी पहुंचने शुरू हो गए थे। अलग-अलग थानों से पुलिस फोर्स भी पहुंचा।
बताते हैं कि ऊपर से हरी झंडी न मिलने के कारण बुधवार को मुनादी भी नहीं हो सकी। इसके बाद अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस कर्मी बैरंग लौट गए। इधर, बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने की सूचना से दिबियापुर में खलबली मची रही। लोग पूरे दिन अभियान को लेकर चर्चा करते नजर आए। स्थानीय लोग अभियान को टलवाने के लिए अपने अपने स्तर से प्रयास करते रहे।



इंसेट---

मुनादी का सोशल मीडिया पर पैंफलेट वायरल

दिबियापुर। बुधवार दोपहर में सोशल मीडिया पर मुनादी का एक पैंफलेट वायरल हो गया। इसमें बताया गया कि उच्च न्यायालय द्वारा सिविल रिट पिटीशन मानसिंह राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत दिबियापुर आबादी भाग में तीन किलोमीटर लंबाई को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेशों के अनुपालन में आज 20 मार्च को अतिक्रमण हटाए जाने का दिन तय था। अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब होली बाद की जाएगी। इसलिए माननीय न्यायालय के आदेशों से प्रभावित सम्मानित जनसाधारण से अपील है कि होली के बाद स्वयं अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें। अन्यथा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने पर होने वाले समस्त नुकसान के आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। मुनादी पत्र में सबसे नीचे आज्ञा से जिला प्रशासन लिखा हुआ है। इस मुनादी पत्र के वायरल होने के बाद भी लोग परेशान रहे। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की।

अभियान को चुनाव तक टाला
होली और चुनाव का देखते हुए बातचीत की गई। इस दौरान संबंधित विभाग की ओर से सर्वे का काम किया गया। फिलहाल इस अभियान को होली और चुनाव के बाद आगे चलाया जाएगा। नेहा प्रकाश, जिलाधिकारी, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed