फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Relief to farmers due to intermittent rains

औरैयाः रुक-रुककर बारिश होने पर किसानों को राहत

Mon, 01 Aug 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Relief to farmers due to intermittent rains
रुरुगंज के खेत में लहलहाती मक्का की फसल। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। पिछले दो-तीन दिन से हो रही बारिश और बूंदाबांदी से किसानों को कुछ राहत मिली है। बदले मौसम से चौमासी मक्का पर भी हरियाली लौट आई है। वहीं, धान की फसल को भी फायदा हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अगले दो से तीन दिन में अच्छी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

इस बार मानसून जून के अंतिम सप्ताह में सक्रिय होने के बाद भी अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। औसत से कम बारिश होने के कारण फसलों को नुकसान हो रहा था। कम बारिश होने के कारण फसलें बदरंग होने लगी थीं। धान की रोपाई के लिए भी किसानों को निजी नलकूपों समेत डीजल इंजनों का सहारा लेना पड़ा था। उड़द और बाजरा की बुआई भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

दो-तीन दिन से बारिश होने से किसानों को कुछ हद तक फायदा मिला है। जैतापुर के किसान राम सिंह ने बताया कि बढ़वार के दिनों में अधिक मात्रा में पानी की जरूरत होती है। बारिश अगर और हुई तो फसल को फायदा मिलेगा। इसी तरह चौमासी मक्का पर हरियाली लौटती नजर आ रही है। इसी के साथ किसानों ने अगेती गोभी की फसल के लिए रोपाई का काम भी शुरू कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.अनंत कुमार का कहना है कि अगले दो तीन दिन में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed