फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Relief from heat, temperature dropped due to light rain

Auraiya News: गर्मी पर की राहत की बौछार, हल्की बारिश से गिरा तापमान

Sun, 23 Jun 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat, temperature dropped due to light rain
औरैया। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार की राहत मिली। सुबह व दोपहर के समय जिले के कई हिस्सों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश देखने को मिली। वहीं अन्य क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छाए रहने से मौसम सुहाना दिखा। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में मानसून आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से तेज धूप देखने को मिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव नजर आने लगा। आसमान में राहत के बादल दिखे। वहीं कुछ हिस्सों में बारिश हुई। शहर में दोपहर तक तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी से लोग जूझते दिखे। हालांकि दोपहर बाद छाए बादलों ने राहत दी। इसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक रहे जबकि हवाओं की गति उत्तर-पूरब दिशा में औसतन छह से आठ किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से देखने को मिली। जनपद में कुछ हिस्सों में हो रही बारिश को मौसम विशेषज्ञ इसे प्री-मानसून के रूप में देख रहे है। आने वाले दो दिनों में मानसून की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------------

फोटो22एयूआरपी 13- कस्बे में पानी गिरने से भीगी सड़क। संवाद



दोपहर बाद बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

सहायल (औरैया)। शनिवार की सुबह से ही तीखी धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद छाए बादल और फिर बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई। बारिश होने पर स्थानीय लोगों ने उसका आनंद लिया। गर्मी के चलते घरों में बैठने वाले लोग बारिश के दौरान घरों की छतों पर भीगते हुए नजर आए। सड़कें भी बारिश के पानी के गीली नजर आईं। बारिश थमने के बाद सड़कों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।


---------------------------------------

फोटो22एयूआरपी 14- बारिश से घर के अंदर भरा पानी निकालता गृहस्वामी। संवाद





नहीं हुई नालियों की सफाई, पहली बारिश में ही घरों में पहुंचा पानी

सहार (औरैया)। ग्राम पंचायत पुरवा दानशाह में साफ-सफाई न होने पर ग्रामीणों ने प्रधान व सचिव से इस संबंध में गुहारें लगाईं थी। ग्रामीणों की मानें तो सुनवाई न होने से वह लोग परेशान थे और गंदगी व दुर्गध के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही थी। सफाई न होने से नालियां जाम हो चुकी थी। शनिवार की बारिश ने जहां गर्मी से राहत तो दी, लेकिन नालियां का गंदा पानी उनके घरों में पहुंचा। सबसे अधिख परेशानी औरैया-कन्नौज मार्ग पर सहार मेन बाजार की नाली बंद पड़ी होने से लोगों को उठानी पड़ी। बिधूना तिराहे के सामने तो तालाब जैसी स्थिति बन चुकी है। बारिश से नालियों का पानी इन सड़कों के किनारे बने मकानों में जा पहुंचा। जिसे लोग बाहर निकलते और जिम्मेदार अधिकारियों को कोसते नजर आए।(संवाद)
----------
फोटो22एयूआरपी 15- अछल्दा कस्बे में बारिश का नजारा। संवाद
बारिश से सुहाना हुआ मौसम
अछल्दा। तापमान बढ़ने से परेशान लोगों द्वारा किए जा रहे बारिश का इंतजार शनिवार को समाप्त होता दिखा। आसमान में सुबह से ही छाए घने बादलों ने जैसे ही पानी बरसाना शुरू किया। लोगों के चेहरों पर भीषण गर्मी से राहत मिलने का सुकून नजर आने लगा। इस बीच बच्चों ने बारिश में भीगकर पहली बारिश का आनंद लिया। तो वहीं मौसम के खुशगवार होने से लोगों में अब मानसून के आने की संभावनाएं जताई जाने लगी हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि यह बारिश अब जल्द ही आसमान से रोज रोज बरस रही आग से निजात दिलाने में सहायक होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed