फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Relief due to decrease in water level of Yamuna

Auraiya News: यमुना का जलस्तर घटने से राहत

Fri, 18 Jul 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Relief due to decrease in water level of Yamuna
सिकरोड़ी पुल से बाढ़ का जायजा लेते डीएम व अन्य। - फोटो : सिकरोड़ी पुल से बाढ़ का जायजा लेते डीएम व अन्य।
अजीतमल। यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। इससे यमुना के तटवर्ती क्षेत्र के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को डीएम ने तहसील प्रशासन के साथ बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने गांव के लोगों को सतर्क रहने के सलाही दी।
विज्ञापन


डीएम डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसडीएम निखिल राजपूत के साथ यमुना तटवर्ती क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सिकरोड़ी पुल पर पहुंचकर यमुना नदी के जलस्तर का जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिया कि जलस्तर पर लगातार नजर बनाएं रखें। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामवासियों से मुलाकात कर हाल चाल जाना।
विज्ञापन


उधर, बुधवार को गौहानी कलां मार्ग पर बने रपटे की पुलिया के नीचे तक पानी पहुंच गया था। सिकरोड़ी गांव के किनारे के यमुना का पानी बहने लगा था। इससे सिकरोड़ी, गौहानी कलां, गौहानी खुर्द, जाजपुर, असेवटा, असेबा, जुहीखा, बडेरा, गूंज ततारपुर, बबाईंन, आदि गांव के लोग दहशत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार से जलस्तर घटने से राहत मिली है। एसडीएम ने बताया कि यमुना का जलस्तर बुधवार को 109 मीटर तक पहुंच गया था। अब घटना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed