{"_id":"69fe291d202b9fded506bb45","slug":"relief-33367-smart-meters-will-become-postpaid-from-may-10-auraiya-news-c-211-1-aur1024-144472-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : 10 मई से पोस्टपेड हो जाएंगे 33367 स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : 10 मई से पोस्टपेड हो जाएंगे 33367 स्मार्ट मीटर
Fri, 08 May 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 08 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो -20- जानकारी देते अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार। संवाद
औरैया। जिले में लगे 33367 स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड नहीं रहेंगे। 10 मई के बाद इनमें रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। अब पहले की तरह ही बिल जमा करना होगा। शासन से आदेश मिलने के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को शासन से पत्र भेजा गया है, जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि अब लोगों को इन मीटरों से परेशानी नहीं होगी। जिले में लगे 33367 स्मार्ट प्रीपेड मीटर 10 मई के बाद पोस्टपेड हो जाएंगे। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि जून में बिल स्मार्ट पोस्टपेड मोड के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं को एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक माह की 10 तारीख को बिल जनरेटर करना अनिवार्य होगा। जिन उपभोक्ताओं को ऑटोमेटिक रीडिंग उपलब्ध नहीं होगी उन्हें मैनुअल रीडिंग भेजी जाएगी।
उपभोक्ताओं को यदि बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो इसके लिए 1912 नंबर जारी किया गया है जिस पर शिकायत करने के बाद उनकी समस्या का निदान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
30 अप्रैल तक का बकाया बिल 10 किस्तों में दे सकते
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन द्वारा घरेलू श्रेणी के लोगों को एक बार फिर से सहूलियत दी गई है। इसमें 30 अप्रैल तक बकाया बिल को अब 10 आसान किस्तों में भी भुगतान करने की सुविधा दी गई है। पूर्व की भांति अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को भी सुविधा का लाभ मिलेगा जिसमें भुगतान तीन किस्तों में करना होगा। पहली किस्त 40 प्रतिशत जबकि दूसरी व तीसरी किस्त 30-30 प्रतिशत की जमा करनी होगी।
-- -
लगाए जाएंगे विशेष कैंप
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण के लिए विभाग द्वारा 15 मई से 30 जून तक अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी कार्यालयों पर स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उनकी समस्या का समाधान होगा।
-- -
2.45 लाख हैं जिले में कुल विद्युत उपभोक्ता
2.04 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का था लक्ष्य
33367 स्मार्ट मीटर लगाने के बाद कर दिए थे प्रीपेड