फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Relatives will adopt Shakti and her mother

‘शक्ति’ और उसकी मां को अपनाएंगे परिजन: दुष्कर्म पीड़िता की बच्ची को जन्म देने के बाद पसीजे

Sun, 29 Aug 2021 04:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Aug 2021 04:33 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर युवती के साथ विकास यादव नाम के युवक ने दुष्कर्म किया था। युवती के गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर दिया था। पीड़िता के पिता ने 19 अगस्त को महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Relatives will adopt Shakti and her mother
नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता के पुत्री को जन्म देने के बाद आखिरकार परिजन उसे अपनाने को तैयार हो गए हैं। पुलिस ने बच्ची के जन्म के बाद उसका नाम शक्ति रखा था। शक्ति के आने के बाद उसकी मां की जिंदगी अब खुशियों से भरने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ विकास यादव नाम के युवक ने दुष्कर्म किया था। युवती के गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर दिया था। पीड़िता के पिता ने 19 अगस्त को महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


24 अगस्त की सुबह पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने और अस्पताल में भर्ती होने के बाद परिवार वाले उसे साथ ले जाने के लिए राजी नहीं थे। पुलिस पीड़िता को घर भेजने का प्रयास कर रही थी। बच्ची के जन्म होने के बाद घरवाले पसीज गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव व महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया पीड़िता के परिजनों से लगातार संपर्क कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे थे। शनिवार को परिजन उसे साथ ले जाने के लिए तैयार हो गए। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि जल्द ही अस्पताल से छुट्टी कर पीड़िता को घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed