{"_id":"62c7290e0da5dd0e203ddcf6","slug":"relatives-kept-sleeping-cash-and-jewelery-stolen-auraiya-news-knp7063828179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रह गए परिजन, नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते रह गए परिजन, नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
कमरे में बिखरा सामान व खुला पड़ा बक्सा दिखाता पीड़ित गृहस्वामी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर में बुधवार की रात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण समेत एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। रात में नींद खुलने पर कमरे में सामान बिखरा देख गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
शाहबाजपुर निवासी राजेश उर्फ टीटू पुत्र छोटेलाल ने बताया कि बुधवार रात सभी लोग खाना खाने के बाद अपने कमरों में सोने चले गए। रात लगभग तीन बजे उसकी आंख खुली तो उसने एक कमरे का सामान बिखरा देखा। इस पर उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी।
पीड़ित ने बताया कि चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे थे। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 13 हजार रुपये नगद, एक लाख रुपये के जेवर व कीमती सामान चोरी ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।