{"_id":"a837a61d9e33290c4c8294d4cd3117ca","slug":"reflex-tractor-full-of-bricks-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 28 May 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसरौरा भट्ठे से हर्राजपुर ईंटे लेकर जा रहा ट्रैक्टर संजोस एकेडमी के पास एनटीपीसी कैनाल रोड पर सामने से आए जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर के इंजन में दबकर ट्रैक्टर मालिक के भाई की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में क्रेन मंगाकर शव को बाहर निकाला गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बुधवार अपरान्ह एक बजे एनटीपीसी कैनाल रोड पर ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर जा रहा था। सामने से आए एक जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा।
विज्ञापन
इंजन की सीट पर बैठे ट्रैक्टर मालिक रामसुख पुत्र होरीलाल निवासी माखनपुर फफूंद औरैया का भाई राघव राम उर्फ गौतम दोहरे (28) इंजन के नीचे आ गया।
आसपास के लोगों ने दौड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला, जबकि राघवराम को लोग निकाल नहीं पाए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में क्रेन मंगाकर राघवराम के शव को बाहर निकाला गया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। समाजसेवी शिवराज सिंह राजपूत ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।