फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Reflex loader full of worshipers, six injured

भक्तों से भरा लोडर पलटा, छह घायल

Tue, 11 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Tue, 11 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Reflex loader full of worshipers, six injured
हाईवे पर पलटे लोडर को उठाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित कर लौट रहे भक्तों से भरा लोडर गल्ला मंडी के सामने पलट गया। हादसे में लोडर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे सैनिक कालोनी में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को मोहल्ले के लोग इटावा रोड पर स्थित नहर में विसर्जित करने गए थे। जहां से लगभग 3 बजे प्रतिमा विसर्जित कर लोडर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लोडर जैसे ही गल्ला मंडी के सामने पहुंचा ही था कि अंदर की तरफ मोड़ते समय लोडर अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। हादसे में सैनिक कालोनी निवासी मानस मिश्रा (22) पुत्र नरेश बाबू मिश्रा, सत्यम (14) पुत्र छुन्ना यादव, जानू (24) पुत्र प्रेमबाबू निवासी बिरिया, गोविंद (16) पुत्र श्याम सुंदर, आकाश पोरवाल (15) पुत्र मोहित पोरवाल, शिवम यादव (22) पुत्र ओम नरायन यादव, राजू (28) पुत्र नन्हें निवासी तिलक नगर, संजीव कुमार (20) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी सैनिक कालोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


लोडर पलटने की जानकारी मिलते ही कोतवाली एसएसआई रतन सिंह भारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। हाईवे पर लोडर पलट जाने से एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस पर पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से लोडर को उठवाया। जिससे जाम खुल सका। इसके चलते लगभग एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ सिटी चौधरी रमेश सिंह ने घटना की जानकारी ली। अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मानस, सत्यम, जानू, गोविंद, आकाश पोरवाल, शिवम यादव को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि लोडर में जनरेटर के अलावा साउंड सिस्टम और आधा दर्जन से अधिक लोग थे। इसके कारण मोड़ पर लोडर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed