फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Red Cross will get AC installed in the blood bank, LT will be appointed

रेडक्रास लगवाएगा ब्लड बैंक में एसी, नियुक्त होगा एलटी

Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Red Cross will get AC installed in the blood bank, LT will be appointed
औरैया। ब्लड बैंक के संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से तेजी पकड़ी है। ब्लड बैंक में खामियां सुधारने और एयर कंडीशनर (एसी) लगाने के लिए रेडक्रास सोसाइटी की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही एनएचएम से लैब टेक्नीशियन (एलटी) तैनात किया जाएगा। लाइसेंस मिलते ही जुलाई के अंत तक ब्लड बैंक का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में कई वर्षों से ब्लड बैंक का संचालन अधर में लटका है। पैथोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद से एलटी की तलाश चल रही थी। शासन से कई बार मांग करने के बाद भी एलटी की तैनाती नहीं हुई। इधर, स्वास्थ्य निदेशालय से सीएमओ को संविदा पर लैब टेक्नीशियन (एलटी) रखने के अनुमति मिली है। इसके बाद एलटी की तैनाती व ब्लड बैंक की खामियां दूर करने के प्रयास शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि रेडक्रास सोसाइटी से ब्लड बैंक में चार एसी लगवाए जाएंगे। इसके साथ एनएचएम के तहत संविदा पर एलटी तैनात किया जाना है। विभाग को एलटी मिल गया है, जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी। बताया कि विभाग की पूरी कोशिश है कि जुलाई माह के अंत तक ब्लड बैंक का संचालन शुरू करा दिया जाए। इसके लिए लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 50 शैया अस्पताल के सीएमएस को पत्र लिखा गया है। अन्य जो भी खामियां हैं उसे दूर कराने के लिए बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed