फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Recovery will be made from the pension of the Social Welfare Officer accused of fraud.

Auraiya News: घपले के आरोपी समाज कल्याण अधिकारी की पेंशन से होगी रिकवरी

Sun, 09 Nov 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Recovery will be made from the pension of the Social Welfare Officer accused of fraud.
औरैया। वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने वाले पात्रों के खाते बदलकर सरकारी धन का बंदरबांट करने वाले तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी पर शासन का शिकंजा कसता जा रहा है। चार साल पहले के इस मामले में जांच की गई थी। तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी श्रीभगवान सिंह पर आरोप लगे थे। हालांकि वह अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अब सेवानिवृत्त अधिकारी से गबन की धनराशि वसूली जाएगी।
विज्ञापन

शासन स्तर से हुई कार्रवाई में बताया गया है कि साल 2018-20 में वृद्धावस्था पेंशन योजना में बड़ा घोटाला हुआ था। 251 लाभार्थियों के बैंक खातों को बदलकर उनका लाभ पार कर दिया गया था। मामले की हुई जांच में 251 बैंक खातों को बदलकर 33,47,400 रुपये पार किए किए गए थे। वेरिफिकेशन में पूरा चिट्ठा सामने आ गया था। इस मामले में गबन की धनराशि 33,47,400 में से 20 लाख रुपये की वसूली अधिकारी के देयकों से किये जाने व उनकी पेंशन से स्थाई रूप से 10 प्रतिशत की कटौती किए जाने का निर्देश जारी किया गया है। समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह ने बताया कि शासन स्तर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग में हुए भ्रष्टाचार की परतें साल 2021 में लाभार्थियों के वेरिफिकेशन के दौरान ही खुली थीं। वृद्धावस्था पेंशन के साथ ही एससी-एसटी अनुदान राशि समेत अन्य योजनाओं में घपले खुले थे। कुछ मामलों में तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। वहीं इस पूरे मामले की विस्तृत जांच बैठाई गई थी। वहीं इस मामले की रिपोर्ट पर अब समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की निगरानी में हुई जांच के बाद आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed