फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Recognition of 70 private schools may be canceled

Auraiya News: 70 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद

Thu, 29 Feb 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Recognition of 70 private schools may be canceled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। छात्रों का यू-डायस पोर्टल पर ब्योरा अपलोड कराने को लेकर लापरवाही बरतने वाले 70 प्राइवेट स्कूलों पर गाज गिर सकती है। यही नहीं इन स्कूलों की ओर से काफी संख्या में छात्र-छात्राओं का ब्योरा न दिए जाने से उनकी मान्यता पर भी खतरा मड़रा रहा है।
आज पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का आखिरी मौका है। गुरुवार से पोर्टल बंद हो जाएगा। ऐसे में डाटा अपलोड न करने वाले विद्यालयों के बच्चों के सामने भी कई तरह की समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। छात्रों का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड करने के मामले में लापरवाही बरत रहे 70 प्राइवेट स्कूलों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

साथ ही उनकी मान्यता भी खतरे में आ सकती है। इन स्कूलों की ओर से बहुतायत में छात्रों का ब्योरा नहीं दिया जा सका है। पिछले सत्र के मिलान का अंतर पोर्टल पर साफ नजर आ रहा है। इसे देखते हुए इन स्कूलों को पूर्व में तीन बार नोटिस भी जारी हो चुका है। 29 फरवरी के बाद यू-डायस पोर्टल पर फीडिंग बंद हो जाएगी। इसके बाद सत्यापन का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में स्कूलों में छात्रों का ब्योरा मिलान न होने पर स्कूल प्रशासन पर अधिकारी कार्रवाई भी अमल में ला सकेंगे। इन स्कूलों को सचेत करने के लिए तीन बार पूर्व में नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। जिला समन्वयक एमआईएस अंकुर गुप्ता ने बताया कि 70 प्राइवेट स्कूलों को सूचीबद्ध किया गया है। इनके द्वारा छात्रों का पूरा ब्योरा नहीं दिया गया है।

गुरुवार से यू-डायल पोर्टल पर फीडिंग बंद हो जाएगी। इसके बाद सत्यापन में रिपोर्ट अधूरी होने पर संबंधित स्कूल कार्रवाई के दायरे में होंगे। जिलेभर की रिपोर्ट तैयार होने के बाद अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed