फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Received money was buzzing traders.

व्यापारियों को मिला पैसा तो मंडी हुई गुलजार

Wed, 27 Dec 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Wed, 27 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Received money was buzzing traders.
मंडी में होती धान की खरीदारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंडी समिति में व्यापारियों को पैसा मिला तो एक सप्ताह से चल रही हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई है। मंडी खुलने से व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए। कई किसान भी मंडी समिति पहुंच गए। फिलहाल प्रशासन ने एक करोड़ 20 लाख रुपये दिलवा दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में धान खरीद घोटाला एक पखवारे से तूल पकड़े था। धान बेचने के बाद रुपये न मिलने से व्यापारी आक्रोशित हो गए और दुकानें बंद कर हड़ताल शुरू कर दी थी। डीएम, एसपी ने भी मंडी समिति पहुंचकर पूछताछ की थी। जिला पंचायत अध्यक्ष की मिल में भी छापेमारी हुई थी। एसपी ने दस्तावेज कोतवाली मंगवाए तो सोमवार को उन्होंने दस्तावेज भी भिजवा दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रशासन और व्यापार मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री से वार्ता हुई तो समझौता हो गया। प्रशासन ने व्यापारियों की ओर से दी गई गबन के रुपये की दूसरी लिस्ट को सही माना। इसमें महावीर पहाड़िया की फर्म से एक करोड़ 20 लाख रुपये व्यापारियों और किसानों को मंगलवार को भुगतान करा दिया गया है। एडीएम ने दावा किया कि 30 से 40 फीसदी किसानों का भुगतान करा दिया गया है। शेष रकम तीन से चार दिन में किसानों और व्यापारियों को दिलवा दी जाएगी। इसके बाद मंगलवार को मंडी के अधिकतर व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल ली। एक बार फिर से मंडी समिति में चहलकदमी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी सूरत पर किसानों का रुपया नहीं मारा जाएगा। पूरा प्रयास किया जाएगा कि जल्द से जल्द सारा रुपया किसानों और व्यापारियों को दिलवा दिया जाएगा। - श्रीकांत मिश्रा, डीएम

धान गबन के आरोपियों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज है। जल्द फरार आरोपी को ढूंढकर किसानों को पैसा दिला दिया जाएगा। - संजीव त्यागी, एसपी


किसानों और आढ़तियों की समस्या मेरी समस्या है। किसी भी कीमत में किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।  मंगलवार को महावीर पहाड़िया की फर्म से एक करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान करा दिया गया है। अजय तिवारी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दो-तीन दिन में गिरफ्तारी होने के बाद शेष किसानों और व्यापारियों की रकम दिला दी जाएगी। - रामसेवक द्विवेदी, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed