फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Reasoning confused, Mathematics took the real test

Auraiya News: रीजनिंग ने उलझाया, गणित ने ली असली परीक्षा

Sun, 14 Dec 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Reasoning confused, Mathematics took the real test
फोटो-34-श्री गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बिधूना से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद
औरैया। जिले में शनिवार को सात केंद्रों पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में आए रीजनिंग के सवालों ने छात्र-छात्राआें को खूब उलझाया।
विज्ञापन

गणित के प्रश्न भी कठिन रहे, पर बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दी। अब सबको इंतजार परीक्षा परिणाम का है। परीक्षा के लिए जिले से 2989 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 2210 छात्रों ने परीक्षा दी, 779 अनुपस्थित रहे। उपस्थित छात्रों में 2139 हिंदी व 71 अंग्रेजी मीडियम के छात्र रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए एरवाकटरा ब्लॉक के श्री गांधी इंटर कॉलेज, बिधूना ब्लॉक के श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, अछल्दा ब्लॉक के श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ के केंद्र बनाया गया था। इसके अलावा सहार ब्लॉक के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, अजीतमल ब्लॉक के जनता इंटर कॉलेज, भाग्यनगर ब्लॉक के जनता इंटर कॉलेज व औरैया ब्लॉक के तिलक इंटर कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देकर जब छात्र बाहर निकले तो कुछ के चेहरे पर परीक्षा अच्छी जाने की खुशी थी तो किसी को प्रश्न छूट जाने का मलाल। छात्रों ने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी भाषा परीक्षण में आए प्रश्न आसान थे, लेकिन मानसिक योग्यता में आई रीजनिंग ने सोचने पर मजबूर कर दिया। प्रश्नों को घुमाकर पूछा गया। गणित में कठिन प्रश्न आए, लेकिन सारे प्रश्न पाठ्यक्रम से थे। इससे ज्यादा परेशानी नहीं आई।

कहां कितने छात्रों ने दी परीक्षा
नगर के तिलक इंटर कॉलेज में 546 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 393 उपस्थित, 153 अनुपस्थित रहे। बिधूना में श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना में 422 में से 311 ने परीक्षा दी। 111 छात्र अनुपस्थित रहे। एरवाकटरा के श्री गांधी इंटर कॉलेज में 319 में 223 छात्रों ने परीक्षा दी। अछल्दा के श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज में 411 में 299 उपस्थित रहे। सहार के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 403 में 294 छात्रों ने परीक्षा दी। जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में 480 में 357, जनता इंटर कॉलेज ककोर में 408 में 333 छात्र उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राएं बोले-भाषा परीक्षण के सवाल आसान थे
रीजनिंग कठिन थी
रीजनिंग व गणित के प्रश्न कठिन थे। भाषा परीक्षण में आसान सवाल थे, जो जल्दी हो गए। इससे समय बच गया और दूसरे कठिन सवालों पर ध्यान दे सका।
- अमित

दो प्रश्न छूट गए
प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आए थे, लेकिन एक-दो प्रश्न छूट गए। परीक्षा अच्छी गई है, उम्मीद है कि परिणाम अच्छा आएगा। परिजन को बहुत उम्मीद है।
- अंशराज

सवाल आसान थे
केवल एक प्रश्न में थोड़ी दिक्कत आई, बाकी सभी सवाल आसान थे। अब सपरिणाम की प्रतीक्षा है। पूरी उम्मीद है कि मेरा चयन हो जाएगा।
- अवंतिका सिंह

परिजन खुश होंगे
पेपर अच्छा था और हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। परीक्षा की अच्छे से तैयारी की थी। चयन हुआ तो परिजन बहुत खुश होंगे। उनकी उम्मीद पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया है।

-निधि

फोटो-34-श्री गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बिधूना से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद

फोटो-34-श्री गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बिधूना से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद

फोटो-34-श्री गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बिधूना से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद

फोटो-34-श्री गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बिधूना से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद

फोटो-34-श्री गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बिधूना से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद

फोटो-34-श्री गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बिधूना से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद

फोटो-34-श्री गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बिधूना से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद

फोटो-34-श्री गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बिधूना से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed