{"_id":"64c2abcaa95ab7f68f066c8e","slug":"rc-issued-for-recovery-of-dues-from-500-commercial-vehicle-operators-auraiya-news-c-211-1-aur1003-1085-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 500 वाणिज्यिक वाहन संचालकों से बकाया वसूलने को लेकर आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 500 वाणिज्यिक वाहन संचालकों से बकाया वसूलने को लेकर आरसी जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। वाणिज्यिक वाहन संचालकों की ओर से परिवहन विभाग को कर अदायगी से किनारा करना अब भारी पड़ेगा। सख्ती दिखाते हुए एआरटीओ प्रशासन ने 2015 तक के बकाए को लेकर 500 वाणिज्यिक वाहन संचालकों को आरसी जा करा दी गई है। जिनके दो हजार वाहनों का कर बकाया है। सख्ती के साथ शासन के पैसे को वसूला जाएगा।
जिले में पांच हजार से ज्यादा वाणिज्यिक वाहन परिवहन विभाग कार्यालय में पंजीकृत हैं। इसमें ऑटो, ट्रक, डीसीएम, डंपर, बस, पिकअप व ठेका गाड़िया शामिल हैं। इन वाहनों का मासिक व सालाना कर परिवहन विभाग को वाहन स्वामी जमा करते हैं। कर वसूली को लेकर ककोर मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक के बाद से परिवहन अधिकारियों के होश उड़े हैं।
विभाग पर 1600 वाहनों के स्वामियों से साढ़े नौ करोड़ वसूलने का बोझ आ पड़ा है। जिसमें से वर्ष 2015 से कर अदायगी से किनारा करने वाले 500 वाहन स्वामी गले की हड्डी बने हैं। जोकि शासन का चार करोड़ नहीं दे रहे हैं। मनमानी का आलम यह है कि सामान्य व चेतावनी नोटिस कई बार विभाग जारी कर चुका है। ढर्रा न बदलता देख परिवहन विभाग ने कर वसूली की जिम्मेदारी तहसील पर मढ़ दी है। आरसी जारी कराते हुए सख्ती के साथ वाहन स्वामियों से बकाया वसूला जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
परिवहन विभाग में पंजीकृत कुल वाणिज्यिक वाहन-5000 (अनुमानित)
वर्ष 2015 बिना कर अदायगी वाले वाहन-2000
वर्ष 2015 से लंबित कुल वसूली-चार करोड़ रुपये
वाहन स्वामी जिन्हें जारी की गई आरसी-500
मौजूदा समय तक कुल वाहनों से वसूला जाना है कर- साढ़े नौ करोड़ रुपये
-- -- -- -- -- -- -- -- -
500 वाहन स्वामियों का चार करोड़ कर बकाया है। कई बार सामान्य व चेतावनी नोटिस भेजे जाने के बाद भी अदायगी नहीं की गई। ऐसे में इन 500 वाहन स्वामियों से कर वसूली को लेकर आरसी जारी कराई गई है। तहसील कर्मी विभाग से तालमेल बैठाते हुए भुगतान कराएंगे। -अशोक कुमार, एआरटीओ प्रशासन