फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raw Wall fell, the young man and three children injured

कच्ची दीवार गिरी, युवक और तीन बच्चे घायल

Sat, 25 Jun 2016 10:58 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 25 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Raw Wall fell, the young man and three children injured
बारिश के बाद खुली नगरपालिका की पोल
कलापुर में दीवार के सहारे त्रिपाल लगाकर रह रहे अग्निपीड़ितों पर फिर संकट आन पड़ा है। कच्ची दीवार गिरने से उसमें तीन बच्चे और एक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


23 मई को कलापुर में आंधी के दौरान चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग में 14 घर जल गए थे। हादसे के बाद सभी पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए थे। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तिरपाल सहित अन्य दैनिक जरूरत का सामान मुहैया कराया था। शनिवार को गांव निवासी पीड़ित रामपाल (40) पुत्र मोहर सिंह अपने उजड़ चुके आवास के बाहर कच्ची दीवार पर लगा तिरपाल ठीक कर रहा था। इस दौरान वहां पर रामपाल की पुत्री राखी (5) पुत्र कृष्णा (5) तथा उसके भाई सीताराम की पुत्री अंजलि डेढ़ साल खेल रही थी।
विज्ञापन


तभी कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। रामपाल उसके मलबे में दब गया। जबकि बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। मलबे में दबे रामपाल को बाहर निकाला। एंबुलेंस बुलवाकर घायल रामपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामूली घायल बच्चों को उनके परिजनों गांव में डाक्टरों से उपचार करा दिया। घायल रामपाल ने बताया कि वह दीवार पर लगे तिरपाल के गिर जाने से उसे ठीक करने लगे थे। इसी बीच दीवार गिर पड़ी। बताया कि पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण दीवार भीग चुकी थी। जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed