{"_id":"614783a88ebc3e7fd851c8e3","slug":"raw-house-fall-in-rain-auraiya-news-knp653188562","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश धमने के बाद कच्चा मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश धमने के बाद कच्चा मकान गिरा
विज्ञापन
बारिश से गिरा कच्चा मकान व मौजूद पीड़ित परिवार
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहार (औरैया)। बारिश थमने के बाद कच्चे घर गिरने लगे हैं। ब्लॉक के गांव शहबाजपुर में रविवार को कच्चा मकान गिर गया। मकान में मौजूद लोगों ने किसी तरह जान बचाई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को जानकारी देकर पीड़ित परिवार को मदद देने की मांग की।
शहबाजपुर निवासी सुरेंद्र कुमार मजदूर है। सुरेंद्र ने बताया कि कई बार उसने आवास योजना में आवेदन किया। लेकिन उसे योजना का लाभ नहीं मिला। बताया कि बारिश के कारण कच्चा मकान काफी कमजोर हो गया था। बारिश थमने के बाद निकली धूप से रविवार को मकान गिर गया। सुरेंद्र ने बताया कि अब वह खुले आसमान में जीवन यापन करने को मजबूर है।
सड़क पर भरा पानी, आवागमन ठप
सहार (औरैया)। ब्लॉक के जीवा सिरसानी में मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी भरा है। इसके कारण आवागमन ठप है। ग्रामीणों की मानें तो सड़क पर दो फीट तक भरे पानी में आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल निकासी के इंतजाम किए जाने की मांग प्रधान व अधिकारियों से की है। (संवाद)
विज्ञापन
घरों में घुसा बारिश का पानी
सहार (औरैया)। ब्लॉक के गांव शहबाजपुर में बारिश का पानी कई ग्रामीणों के घरों में घुस गया। उनकी गृहस्थी बर्बाद हो गई है। ग्रामीण गौतम सिंह ने बताया कि उसका कच्चा मकान गिर गया। तालाब के पानी से भी काफी नुकसान हो गया। कई लोगों का सामान बर्बाद हो गया। सूचना के बाद भी किसी अधिकारी ने गांव आने की जहमत नहीं उठाई है। (संवाद)