फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ration distribution system will be better, construction of 15 model shops out of 75 started

Auraiya News: बेहतर होगी राशन वितरण प्रणाली, 75 में 15 मॉडल शॉप का निर्माण शुरू

Tue, 26 Sep 2023 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ration distribution system will be better, construction of 15 model shops out of 75 started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
शासन की परिकल्पना अन्नपूर्णा भवन को सार्थक करने के लिए जिले में 75 माॅडल शाॅप बनाए जाने का काम इन दिनों परवान चढ़ रहा है। जिले में 15 स्थानों पर जमीन चिह्नित करते हुए भवन निर्माण शुरू करा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर 60 माॅडल शाॅप के लिए जमीन का सीमांकन जारी है।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पहले चरण में जिले के सातों ब्लॉकों में 10-10 व नगर पालिका परिक्षेत्र में पांच राशन की दुकानें (मॉडल शॉप) बनाई जानी है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवन और नगरीय क्षेत्र में सामुदायिक भवनों के नजदीक स्थान की उपलब्धता के आधार पर भवन बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से भवन निर्माण के लिए कम से कम 484 वर्ग फीट का दायरा सुनिश्चित किया गया है। इसमें एक वृहद कक्ष जिसे भंडार के तौर पर प्रयोग में लाया जाएगा। साथ ही एक कमरा व बरामदा बनाया जाएगा। परिसर में सूक्ष्म पौधरोपण के लिए जगह भी शामिल रहेगी। चार हजार यूनिट पर एक मॉडल शॉप बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो एक माह के अंदर 75 मॉडल शॉप बनाए जाने का काम शुरू हो जाएगा। तीन माह के अंदर काम पूरा भी कर लिया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र की पांच दुकानों के लिए जमीन का सीमांकन फिलहाल विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।


अब कोटेदार बदलेंगे, लेकिन नहीं बदलेगी दुकान
राशन वितरण की व्यवस्था अभी तक कोटेदार अपने घरों से करते थे। ऐसे में कोटेदार के बदल जाने पर दुकान भी बदल जाती। मगर अब ऐसा नहीं होगा। राशन वितरण कोटेदार के घर न होकर अब मॉडल शॉप में होगा। सरकारी राशन गोदाम से सीधे मॉडल शॉप पर पहुंचेगा। जहां वितरण होगा। कोटेदार बदलते रहेंगे, लेकिन दुकान का स्थान नहीं बदलेगा।

मनरेगा के तहत 8.65 लाख से होगा निर्माण
अन्नपूर्णा भवन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत मिले बजट से काम कराया जा रहा है। इसके लिए कुल 8.65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 1.50 लाख रुपये ग्राम पंचायत निधि से जबकि शेष 7.15 लाख रुपये मनरेगा योजना से खर्च किया जाएगा। दिलचस्पी दिखाने वाली ग्राम पंचायतों में काम तेजी से शुरू हो गया है।


मॉडल शॉप बनाने का काम 15 स्थानों पर शुरू कर दिया है। शासन स्तर से रोजाना अन्नपूर्णा भवन की मानीटरिंग की जा रही है। अन्य जगह निर्माण के लिए जमीन को चिह्नित करने का काम जारी है। रोजाना एक-दो अन्नपूर्णा भवन बनाने के लिए पूजन कराया जा रहा है। - देवमणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article