फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ration card holders returning empty handed for two days due to non arrival of server

Auraiya News: सर्वर न आने के कारण दो दिन से बैरंग लौट रहे राशन कार्ड धारक

Mon, 11 Nov 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ration card holders returning empty handed for two days due to non arrival of server
औरैया। राशन वितरण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के किए गए प्रयास कार्ड धारकों के लिए सिरदर्द बन गया है। अक्सर सर्वर न आने और फिंगर प्रिंट न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर दो दिनों से सर्वर न आने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। पूरे दिन कोटा डीलर के यहां इंतजार में समय बिताने के बाद बिना राशन बैरंग लौटने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी खाद्यान्न लेने पहुंचने वाली महिला लाभार्थियों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए प्वाइंट ऑफ सेल (पॉस) मशीन से राशन वितरण की शुरूआत की गई है। अक्सर मशीनों में सर्वर न आने की दिक्कतों का सामना कार्डधारकों को करना पड़ता है। नवंबर माह में राशन वितरण सात नवंबर से शुरू हुआ है। पिछले दो दिनों से सर्वर की समस्या के राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। सर्वर आने के इंतजार में कार्डधारक सुबह से लेकर शाम तक कोटा डीलर के यहां समय गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सर्वर न आने पर खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे हैं। शनिवार को पूरे दिन सर्वर नहीं आया। रविवार की सुबह कोटा डीलरों के यहां भीड़ उमड़ी। दोपहर 12 बजे तक सर्वर न आने से लोग इंतजार करते दिखे। तो वहीं दोपहर सर्वर की आवाजाही देखने को मिली। कोटा डीलरों ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण वितरण में देरी होती है। इससे कार्ड धारक के गुस्सा का शिकार उन्हें होना पड़ता है। यह समस्या अक्सर देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------
जिले में 2.5 लाख से ज्यादा कार्डधारक

जनपद में कुल राशन कार्ड धारकों की संख्या दो लाख 68 हजार 131 है। इनमें कुल लाभार्थियों की संख्या वर्तमान में 10 लाख 47 हजार 264 है। पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक दो लाख 16 हजार 625 और अंत्योदय कार्ड धारक 51 हजार 506 हैं। राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण करने के लिए नगरीय क्षेत्र में 47 और ग्रामीण क्षेत्र में 564 कोटा डीलर की दुकानें हैं।

-----------------------------
बातचीत की हेडिंग---अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता

फोटो 10एयूआरपी 07- लक्ष्मी। संवाद

सर्वर न आने से शनिवार को पूरे दिन परेशान होना पड़ा। रविवार को भी वही दिक्कत रही। कई बार अंगूठा लगाने पर सर्वर चला गया। अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है।- लक्ष्मी, कार्डधारक


-----------------------------

फोटो 10एयूआरपी 08- अनीता। संवाद

सर्वर न होने के कारण शनिवार को राशन नहीं मिल सका। रविवार की सुबह आए। दो घंटे इंतजार के बाद घर गए । दोपहर में फिर आना पड़ा। अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है। सर्वर न होने के कारण घर के कार्य भी बाधित हो रहे हैं। - अनीता, कार्डधारक

-----------------------------------------

फोटो 10एयूआरपी 09- कोटा डीलर को घेरे खड़े कार्ड धारक मशीन को देखते हुए। संवाद
पहले नंबर लगाने को लेकर होता विवाद

शहर के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा में सतीश चंद्र कोटा डीलर के यहां सुबह आठ बजे से राशन लेने लोग पहुंचे। सर्वर की समस्या के कारण देर शाम तक भीड़ देखने को मिली। यहां महिलाओं की संख्या अधिक रही। सर्वर न आने के कारण महिलाएं नाराजगी जताती दिखीं। कोटा डीलर ने बताया कि सर्वर आते ही सभी कार्डधारक पहले मेरा नंबर लगाने की बात कहकर अक्सर झगड़ते नजर आते हैं।

-----------------------------

फोटो 10एयूआरपी 10- कानपुर रोड स्थित कोटा डीलर के यहां खड़े लोग नाराजगी जताते हुए। स्रोत - कार्ड धारक

सभी जगह सर्वर की समस्या
कानपुर रोड पर कोडा डीलर राजेंद्र आर्य के यहां भी सुबह से लोग परेशान रहे। सर्वर के कारण राशन वितरण न होने से परेशान लोग नाराजगी जताते दिखे। यहां मौजूद कार्डधारकों ने बताया कि वह दो दिन से परेशान घूम रहे हैं। बार-बार काम छोड़कर आना पड़ता है। इसके बावजूद भी राशन नहीं मिल पाता। यहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि सर्वर की समस्या सभी जगह देखने को मिल रही है। दूसरी दुकानों पर भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed