फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rape report filed on Kota dealer

Auraiya News: कोटा डीलर पर दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sat, 22 Jul 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rape report filed on Kota dealer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयाना। थाना क्षेत्र के कोटा डीलर के मुह पर कालिख पोत कर घुमाने के बाद पुलिस ने नाबालिग की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं कोटा डीलर ने चार नामजदों के खिलाफ अपमानित करने व मारपीट का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अयाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक नाबालिग ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पिता कि 14 जुलाई को वह घर पर अकेली थी। तभी कोटा डीलर चचेरे चाचा राम सिंह घर में घुस आए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वहीं दूसरे पक्ष से कोटा डीलर राम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

बताया कि 15 जुलाई को वह कोटा वितरण की पॉश मशीन दुरुस्त करवा कर घर पहुंचा तो वहां मौजूद उसकी बुआ का लड़का निवासी कोतवाली अजीतमल, पीड़िता की भाभी व दो रिश्तेदार ने उसके साथ मारपीट कर मुह पर कालिख पोती। इसके बाद गांव में घुमाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने एएसपी दिगंबर कुशवाहा को मामले की जांच सौंपी। देर रात तक पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नाबालिग की शादी कराने की भी होगी जांच
- कोटा डीलर का मुह काला कर गांव में घुमाने के वीडियो की जांच करने पहुंची पुलिस के सामने एक और नया मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कराने वाली पीड़िता शादीशुदा है। वहीं प्रपत्रों के आधार पर वह महज 16 साल की निकली। पुलिस नाबालिग के शादी को लेकर भी जांच कर रही है।

---------
पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण करवा कर कोर्ट में बयान करवाए जाएंगे। आरोपी कोटा डीलर को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। प्रपत्रों के आधार पर तो पीड़िता नाबालिग है। डॉक्टरी परीक्षण में नाबालिग सिद्ध होने पर शादी कराने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - दिगंबर कुशवाहा, एएसपी औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article