{"_id":"5e6534d38ebc3eeae004c10d","slug":"rape-case-against-lawyer-and-his-accountant-brother-in-auraiya-auraiya-news-knp5494123132","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः अधिवक्ता व उसके लेखपाल भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः अधिवक्ता व उसके लेखपाल भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एक वकील व उसके लेखपाल भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में पीड़िता ने अधिवक्ता पर सात साल से नाजायज संबंध बनाए रखने की बात कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसके परिजनों के खिलाफ कोर्ट में कई मुकदमे विचारीधीन हैं। इनकी पैरवी अधिवक्ता अवनीश कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी पुरवा चैनसुख से वह कराती हैं। बताया कि अधिवक्ता उसके साथ लगभग सात साल से नाजायज संबंध बनाए हुए है। इसके चलते अधिवक्ता उसे औरैया में ही कमरा लेकर उसे रखते हैं।
तहरीर में कहा है कि 5 जनवरी को अधिवक्ता अवनीश कुमार व उनके भाई विनय कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया व मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की। इस पर उसने पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन उन लोगों ने दबाव देकर उससे राजीनामा लिखवा लिया था।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि 25 फरवरी को अधिवक्ता अवनीश कुमार रात आठ बजे उसके पास आया और कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर कराने के बाद बोले कि कल सुबह थाने चली जाना, तुमने जो पूर्व में प्रार्थना पत्र दिए थे उसकी जांच आई है। इस दौरान अधिवक्ता ने उसके मना करने के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसका भाई विनय कुमार लगातार जान से मारने की धमकी देता चला आ रहा है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता अवनीश कुमार व बिधूना तहसील में लेखपाल पद पर तैनात उसके भाई विनय के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।