{"_id":"60eb328d8ebc3e02711e931c","slug":"ramlila-committee-will-go-to-court-after-mass-consultation-auraiya-news-knp639624241","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला कमेटी की बैठक में स्टे के बाद जमीन का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला कमेटी की बैठक में स्टे के बाद जमीन का ठेका
विज्ञापन
औरैया। पुराना नुमाइश मैदान के पास रविवार की सुबह रामलीला कमेटी की बैठक हुई। जिसमें प्रशासन द्वारा स्टे के बाद भी जमीन का ठेका उठाए जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जल्द आम सभा की बैठक बुला कर लोगों से मशविरे के बाद कोर्ट का सहारा लेने की बात कही गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने रामलीला कार्यक्रम को तैयार रणनीति तय की।
बैठक में पदाधिकारियों ने एक स्वर में जिला प्रशासन की ओर से स्टे के बाद भी रामलीला कमेटी के नाम दर्ज जमीन का ठेका उठाए जाने पर विरोध जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन के इस निर्णय के खिलाफ ठोस कदम उठाने के लिए जल्द ही आम सभा की बैठक बुलाई जाएगी। पदाधिकारियों व सदस्यों के निर्णय के अनुसार आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
बैठक में रामलीला कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पर चर्चा की गई। सर्वसम्मित से रामलीला मंचन के लिए बाहर से बुलाए जाने वाले कलाकारों के नामों, रावण का पुतला बनाने, रामलीला मंचन के स्थानांतरण के संबंध पर भी चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने रामलीला कमेटी के सदस्य व सभासद सतीश पाठक के कोरोना काल के दौरान हुए निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता रामलीला कमेटी अध्यक्ष लालजी तिवारी ने की। इस मौके पर अनुराग त्रिपाठी, अवधेश कुमार मिश्रा, रमेश चंद्र चतुर्वेदी, अनिल कुमार शर्मा, मान सिंह चौहान, संतोष कुमार चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, वेद प्रकाश अवस्थी, शिवदास वर्मा, सभासद प्रकृति कांत त्रिपाठी, पूरन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।