{"_id":"854db8aac5abe161ff38829f62b0c0e4","slug":"ramlela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-रावण के बीच हुआ घमासान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम-रावण के बीच हुआ घमासान
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में चल रही रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन मेघनाथ वध, अहिवरण वध, रावण वध की लीला देख दर्शकों की आंखें नम हो गई। रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन राम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने दर्शकों को लीला में सराबोर कर दिया। रामलीला महोत्सव में प्रतिशोध की ज्वाला में लक्ष्मण ने मेघनाथ से युद्ध करने का संदेश दे दिया। तभी विभीषण ने बताया कि यदि मेघनाथ यज्ञ पूरा कर लेता है तो कोई शक्ति उसे परास्त नहीं कर सकती है। इधर हनुमान वानर सेना लेकर लंका पहुंच गए। तो लक्ष्मण ने अपने बाणों की वर्षा से मेघनाथ का वध कर दिया। लीला में एक-एक कर रावण सेना के सभी योद्धा मारे जाते है। रावण का वध होते ही पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है।
विज्ञापन