{"_id":"58c440e24f1c1b1b34dc437a","slug":"ramesh-looks-strong-with-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों के साथ होली के रंग में सराबोर दिखे रमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों के साथ होली के रंग में सराबोर दिखे रमेश
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
समर्थकों व पत्नी के संग रंग में सराबोर घर जाते भाजपा प्रत्याशी रमेश दिवाकर
- फोटो : अमर उजाला
विधान सभा औरैया सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश दिवाकर के 31 हजार से अधिक मतों से जीतने की घोषणा होते ही समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद मतगणना स्थल से जैसे ही वह बाहर निकले समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लादते हुए हाथों में उठा लिया। इसके बाद बैंड बाजों व नगाड़ों के साथ रंग उड़ाते हुए उन्हें घर पहुंचाया। जहां पर पहले से ही एकत्र समर्थक जमकर झूमे।
जिले की तीनों विधान सभा सीटों पर जहां भाजपा प्रत्याशियों ने अपना परचम फहराया। तो वहीं सदर सीट से सबसे अधिक मतों से जीते भाजपा प्रत्याशी रमेश दिवाकर ने अपनी प्रतिद्वंदी पार्टी के प्रत्याशी को जबरजस्त मतों से शिकस्त देकर तीनों सीटों में सबसे अधिक लीड देकर जीतने वाले प्रत्याशी बने। उनकी इस जीत पर उनके समर्थकों में खासा जोश दिखाई दिया। हालात यह दिखे की जैसे ही उन्हें जीत का प्रमाण पत्र मिला उनके समर्थकों ने उन्हें हाथों में उठा लिया।
जयश्री राम के उद्घोष के बीच निकले भाजपा प्रत्याशी रमेश दिवाकर को मतगणना स्थल के बाहर मौजूद सैंकड़ों समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। यहां से समर्थक भाजपा प्रत्याशी को बैंड बाजों के साथ लेकर उनके घर पहुंचे। जहां पर पहले से ही भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उनके घर पहुंचते ही ढोल नगाड़ों पर लोग जमकर झूमे। बाद इसके मिठाई का भी दौर चला। जिसमें लोगों ने जमकर मिठाई खाई। घर पहुंचने के बाद रमेश दिवाकर ने अपनी जीत को समर्थकों की जीत बताते हुए सभी समर्थकों का आभार जताया।