फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rajesh killing the elderly couple

राजेश ने की वृद्ध दंपति की हत्या

Mon, 23 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 23 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

सदर कोतवाली के ग्राम क्योंटरा में हुए दोहरे

विज्ञापन
हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार 13 दिन बाद सुलझ ही गई। हत्यारोपी ने पुत्र से विवाद होने के बाद वृद्ध दंपति की हत्या किए जाने की बात स्वीकारी है।

डबल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि विगत 10 मार्च को ग्राम क्योंटरा में मंगल सिंह पुत्र रघुवर सिंह व गेंदा देवी पत्नी मंगल सिंह को उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र हरपाल सिंह ने गांव के ही राजेश सिंह सेंगर पुत्र छेदा सिंह व चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी सदर ने थानाध्यक्ष अजय पाठक, एसआई मो. शाकिर व स्वाट टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह की टीम बनाई। हत्यारोपी राजेश की गिरफ्तारी के लिए टीम ने तेरह दिन बाद उसे पकड़ लिया।

एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि आरोपी राजेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक का पुत्र हरपाल सिंह की भांजी की शादी में शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट हुई थी। इससे राजेश आक्रोशित होकर सीधा हरपाल के घर आया और दरवाजा खटकाया। मंगल सिंह और गेंदा देवी को तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी राजेश ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया था। दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।

आरोपी राजेश हत्या की बात तो स्वीकार कर रहा है पर डाका डालने के आरोप में खुद को बेकसूर बता रहा है। घटना के पर्दाफाश के दौरान भी राजेश ने मीडिया के समक्ष यहीं रट लगाई कि साहब हमने डाका नहीं डारो है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed