फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain with strong wind, power cut in the city for five hours

Auraiya News: तेज हवा संग बारिश, पांच घंटे तक गुल रही शहर की बिजली

Fri, 26 May 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 26 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rain with strong wind, power cut in the city for five hours
औरैया। शहर में बिजली की आवाजाही और लो-वोल्टेज से पहले से ही आम उपभोक्ता परेशान है। ऐसे में गुरुवार रात हुई बारिश ने शहर की बिजली आपूर्ति बेपटरी कर दी। रात में कई बार फाल्ट होने से रुक-रुककर कटौती होती रही। तड़के तीन बजे के करीब एक साथ कई फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई। सुबह सात बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मौसम में गुरुवार रात आए अचानक बदलाव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। गुरुवार रात 11 बजे पहला फाल्ट हुआ तो एक घंटे बिजली गायब रही। जैसे तैसे फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई तो तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे तड़के तीन बजे के करीब एक नंबर फीडर की बिजली ठप हो गई। इसके कुछ देर बाद ही होमगंज फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। सुबह सात बजे तक दोनों फीडर से आपूर्ति नहीं की जा सकी। इस बीच लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी ठप हो गए। बारिश के बाद उमस बढ़ने से लोगों का बुरा हाल रहा। जानकारी पर बिजली कर्मचारी फाल्ट ढूंढने के साथ ठीक करने में जुटे रहे। सात बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

-----
लो वोल्टेज से निजात नहीं दिला पा रहे कैपिस्टर बैंड
शहर के एक नंबर व कखावतू स्थित दो नंबर बिजली केंद्र पर वोल्टेज को नियंत्रित करने के लिए लगभग 15 लाख रुपये की लागत से कैपिस्टर बैंड लगाए गए थे। जिससे वोल्टेज कम होने पर लोगों को सही वोल्टेज मुहैया कराया जा सके लेकिन लगभग 10 सालों से दोनों बिजली केंद्रों पर लगे यह कैपिस्टर बैंड सिर्फ शोपीस बने हुए हैं। इनके काम न करने से लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं, ओवरलोड के चलते दिन भर होने वाले शट डाउन से हो रही अघोषित बिजली कटौती की समस्या ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। जिससे भीषण गर्मी में लोग बुरी तरह से परेशान रहे। स्थानीय लोगों में बिजली कटौती को लेकर रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भीषण गर्मी के कारण लाइनों पर लोड अधिक होने के कारण लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्या हो रही है। इधर बारिश के कारण फाल्ट होने से समस्या हुई। हालांकि समय रहते फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। लो वोल्टेज की समस्या दूर कराए जाने को प्रयास किए जा रहे हैं। सुभाष यादव, अवर अभियंता, सदर बिजली विभाग, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed