{"_id":"6a1b2afb98bcb1fe3906a047","slug":"rain-destroys-urad-mung-crop-auraiya-news-c-211-1-aur1008-145775-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश से उड़द-मूंग की फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश से उड़द-मूंग की फसल तबाह
Sat, 30 May 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 30 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो-34- बंथरा में बारिश से भींगी उर्द को समेटता किसान। संवाद
बिधूना। तेज बारिश और आंधी ने शुक्रवार रात क्षेत्र के किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। खेतों में कटी पड़ी उड़द और मूंग की फसल पानी में भीग जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कई स्थानों पर खेतों में जलभराव होने से फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। ऐसे में अब फली में ही दाने के अंकुरित हो जाने की आशंका बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि पहले गेहूं की फसल को ओलावृष्टि और बारिश से नुकसान हुआ था। उस नुकसान की भरपाई की उम्मीद में उन्होंने गेहूं कटाई के बाद खाली पड़े खेतों में उड़द और मूंग की बोआई की थी। उम्मीद थी कि दलहनी फसल से कुछ अतिरिक्त आय होगी लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
बंथरा के किसान अनिल कुमार दुबे ने बताया कि उनकी चार बीघा से अधिक मूंग की फसल पानी में डूब गई है। फसल बचाने के लिए मजदूरों की मदद से उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने बताया कि बारिश से हुए फसल नुकसान का आकलन कराने के लिए लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता किसानों को दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।