{"_id":"6a1b2a4ec48cd25ff20e5388","slug":"rain-causes-waterlogging-on-bidhuna-roads-auraiya-news-c-211-1-aur1008-145757-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश से बिधूना की सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश से बिधूना की सड़कों पर जलभराव
Sat, 30 May 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 30 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो-17- एक्सप्रेस वे के अंडरपास में हुआ जलभाव।संवाद
बिधूना। तेज हवाओं के साथ शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने भीषण गर्मी से राहत तो दिलाई लेकिन नगर में जलभराव की समस्या खड़ी कर दी।
करीब डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश से सड़कों, घरों और दुकानों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान कस्बे के कई प्रमुख मार्ग और गलियां जलमग्न हो गईं।
भगत सिंह चौराहा, फीडर रोड, किशनी रोड, पीआईसी स्कूल के सामने की गली, पीआईसी गेट, कोतवाली क्षेत्र, लोहामंडी, जवाहर नगर, आंबेडकर नगर तथा पेट्रोल पंप के सामने की गली सहित कई स्थानों पर पानी भर गया। नालियों और बड़े नालों की सफाई समय से न होने तथा निकासी व्यवस्था बाधित रहने के कारण पानी सड़कों पर भर गया।
फीडर रोड समेत कई व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों में नालियों का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुस गया। इससे घरेलू सामान और दुकानों में रखा माल भी प्रभावित हुआ। रात में लोगों को पानी निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार सुबह तक अधिकांश स्थानों से पानी निकल गया लेकिन जलभराव की समस्या ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन
हालांकि सुबह नगर पंचायत कर्मचारियों ने भगत सिंह चौराहे सहित कई स्थानों पर बंद पड़े नालों और नालियों की सफाई की। ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों की मदद से जलनिकासी के मार्ग खोले गए ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम हो सके। वहीं कई हिस्सों में अब भी नालों की पूरी तरह सफाई नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से सभी नालों की जल्द सफाई कराने की मांग की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि अचानक हुई भारी बारिश के कारण एक साथ अधिक मात्रा में पानी एकत्र हो जाने से निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई थी। बारिश रुकने के बाद पानी निकल गया। उन्होंने कहा कि नगर में विशेष सफाई अभियान चलाकर नालों की सफाई कराई गई है।
-- -- -- -- --
अंडरपास में भरा पानी, रास्ते पर फैला कीचड़
अछल्दा। क्षेत्र में देर रात हुई तेज बारिश और आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश के बाद गांवों की सड़कों व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडरपास में पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और रास्ते कीचड़ से पट गए।
बारिश का असर किसानों पर भी देखने को मिला। खेतों में पानी भर जाने से मूंग और उड़द की फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसान खेतों से पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
वहीं, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडरपास में भी बारिश का पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, तेज आंधी के चलते क्षेत्र के कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। (संवाद)