फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Railway worker dies after being hit by Magadh Express

Auraiya News: मगध एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेल कर्मी की मौत

Fri, 06 Sep 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Railway worker dies after being hit by Magadh Express
औरैया। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी पश्चिमी केबिन के पास गुरुवार सुबह करीब छह बजे कंचौसी स्टेशन पर पोर्टर की ड्यूटी कर रहे रेल कर्मी की इटावा की ओर जा रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मी की मौत हो गई। 40 वर्षीय रेल कर्मी वीरेंद्र कुमार निवासी सुखमपुर थाना दिबियापुर कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को झंडी दिखाने का कार्य करता था। ड्यूटी पर सूचना मिली कि पश्चिमी केबिन के पास डाउन लाइन में सिग्नल फेलियर हो गया है, इस पर रेलकर्मी प्वाइंट को ठीक करने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक कानपुर से इटावा की ओर जा रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में वह आ गया। जिससे रेल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फफूंद जीआरपी पुलिस ने कर्मी के मौत की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कर्मी के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन पर हादसा होने की सूचना दी थी। मृतक की दो पुत्रियां और एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed