फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Railway police alert after terrorist involvement

आतंकी संलिप्तता के बाद रेलवे पुलिस सतर्क

Fri, 20 Jan 2017 11:03 PM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 20 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Railway police alert after terrorist involvement
प्लेटफार्म पर संदिग्ध सामानों की जांच करता रेलवे पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों कानपुर के पास हुए रेल हादसे में आतंकी संलिप्तता के बाद रेल प्रशासन खासा सतर्क है। गणतंत्र दिवस के लिए भी रेलवे पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार को आरपीएफ एवं जीआरपी ने विभिन्न ट्रेनों की सघन चेकिंग की।
विज्ञापन


पिछले दिनों कानपुर के पास हुए रेल हादसे में आतंकी संलिप्तता उजागर होने के बाद रेलवे पुलिस के उच्चाधिकारियों ने आरपीएफ एवं जीआरपी से सतर्कता बरतने के लिए कहा है। शुक्रवार को पूरे दिन आरपीएफ एसआई बब्लू कुमार व जीआरपी चौकी इंचार्ज रामबरन सिंह के नेतृत्व में ट्रेनों एवं प्लेटफार्मों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध सामान की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई।
विज्ञापन


एसआई बब्लू कुमार ने यात्रियों को अपने किसी सहयात्री के साथ मेलजोल न बढ़ाने और उसके द्वारा दी गई खाद्य सामग्री को नह खाने के लिए कहा। साथ ही ट्रेन एवं प्लेटफार्म पर संदिग्ध वस्तुओं की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को देने के लिए कहा। महिलाओं की हेल्पलाइन 1090, आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 182 एवं जीआरपी के हेल्पलाइन नंबर 1512 के बारे में भी बताया। जीआरपी चौकी इंचार्ज रामबरन ने बताया कि अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। रामवीर सिंह, अभयराज, शिवकुमार, बलवीर, दीपक कुमार आदि आरपीएफ एवं जीआरपी के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed