{"_id":"627ea2877457a059a0646cb1","slug":"rail-passengers-will-no-longer-wander-for-food-auraiya-news-knp6966208118","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपान के लिए अब नहीं भटकेंगे रेल यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानपान के लिए अब नहीं भटकेंगे रेल यात्री
विज्ञापन
प्लेटफार्म एक पर खुला खानपान स्टाल। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। औरैया जिले के आदर्श एवं ए क्लास रेलवे स्टेशन फफूंद पर अब यात्रियों को खानपान सामग्री के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्लेटफार्म संख्या एक पर खानपान स्टाल खुल गया है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही प्लेटफार्म तीन पर भी स्टाल खुल जाएगा।
फफूंद रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं पर यहां खानपान के लिए यात्रियों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। क्योंकि लंबे समय से प्लेटफार्म संख्या तीन पर स्थित खानपान स्टाल बंद था। इसका कारण खानपान स्टाल का लाइसेंस समाप्त होना बताया जा रहा था।
पिछले दिनों रेलवे के महाप्रबंधक ने भी इस समस्या को संज्ञान में लिया था। इसके अलावा प्लेटफार्म संख्या तीन पर पीने के पानी के लिए लगाया गया वाटर बूथ भी वर्षों से बंद था। यात्रियों को खानपान सामग्री एवं पानी खरीदने के लिए भटकना पड़ता था। कई बार यात्री रेलवे स्टेशन से बाहर खानपान सामग्री एवं पीने के लिए पानी आदि लेने जाते थे तो उनकी ट्रेन छूट जाती थी।
विज्ञापन
फफूंद पर रुककर गुजरने वाली बिना पैंट्रीकार वाली ट्रेनों के यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर खानपान सामग्री नहीं मिल पाती थी। अब रेलवे प्रशासन ने फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खानपान स्टाल शुरू करा दिया है। फफूंद रेलवे स्टेशन के रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्लेटफार्म संख्या 3 के लिए भी खानपान स्टाल का टेंडर हो गया है। ठेकेदार के आने पर प्लेटफार्म संख्या तीन पर भी स्टाल शुरू हो जाएगा।