{"_id":"633893f05fd1bb336e4c80ed","slug":"raid-on-coaching-center-running-without-registration-auraiya-news-knp721201483","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः बिना पंजीकरण चल रहे कोचिंग सेंटर पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः बिना पंजीकरण चल रहे कोचिंग सेंटर पर छापा
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर संचालक से पूछताछ करते डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शनिवार को शहर के दिबियापुर रोड स्थित कोचिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। अभिलेख न दिखाने तथा पंजीकरण न होने पर कोचिंग सेंटर संचालक पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाकर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने अवैध कोचिंग संचालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। शहर के दिबियापुर रोड स्थित डिफेंस कोचिंग सेंटर पर छापा मारा। यहां 50 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते मिले। डीआईओएस को कोचिंग संचालक अभिलेख नहीं दिखा सके।
इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने पंजीकरण न होने पर कोचिंग संचालक पर एक लाख रुपये जुर्माने की कार्रवाई के साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। उन्होंने पंजीकरण न कराने पर दोबारा कोचिंग संचालित मिलने पर सील की कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में जिले के सभी कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर अपने-अपने नवीनीकरण तथा पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे। ऐसा न करने पर अक्तूबर माह से अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की है।