फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raid five shops, sent food samples

Auraiya News: पांच दुकानों पर छापे, खाद्य पदार्थों के नमूने भेजे

Sat, 26 Oct 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Raid five shops, sent food samples
औरैया। पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने कई स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त ( खाद्य ) द्वितीय एडी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान औरैया बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान से घी, कस्बा मुरादगंज स्थित एक प्रतिष्ठान से पिसी हल्दी, सोनासी अनंतराम स्थित एक प्रतिष्ठान से बेसन व रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, जुआ स्थित प्रतिष्ठान से चटनी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। बताया कि जांच में नमूना फेल पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण महेंद्र प्रताप सिंह, वीरन सिंह, विजय कुमार श्रीवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed