फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   quaranteen center ki suchi mangi

शासन ने मांगी क्वारंटीन और प्रवासियों की सूची

Wed, 29 Apr 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
quaranteen center ki suchi mangi
औरैया। जिले में बने शेल्टर होम और आश्रय स्थलों में मौजूद क्वारंटीन और प्रवासियों की सूची शासन ने मांगी है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने तीनों तहसीलों के एसडीएम और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्रों में जितने भी शेल्टर होम और आश्रय स्थल हैं। उनमें मौजूद प्रवासियों और क्वारंटीन की सूची नाम, मोबाइल नंबर और उनके स्थायी पते समेत तैयार की जाए। जिससे कि शासन को समय से मुहैया कराया जा सके। बताया कि मुख्यमंत्री के सख्त आदेश है कि किसी भी प्रवासी और क्वारंटीन को दिक्कत न होने दी जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इस लिस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सचिव या सचिवालय में बैठे अधिकारी किसी भी समय प्रवासी व क्वारंटीन से संपर्क कर सकते है। संपर्क के दौरान क्वारंटीन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

23 क्वारंटीन का समय पूरा, घर भेजे गए
औरैया। बुधवार को 14 दिनों का क्वारंटीन करने वाले 23 लोगों को उनके घरों को भेजा गया। यह लोग इलाहाबाद, फतेहपुर व कौशांबी के रहने वाले हैं।।
लॉकडाउन के बाद से जिले की तीनों तहसीलों में बनाए गए शेल्टर होम में बाहर जनपदों और अन्य प्रांतों के लोग क्वारंटीन हैं। बुधवार को अछल्दा कस्बा स्थित शेल्टर होम में मौजूद 23 क्वारंटीन ने अपना समय पूरा किया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश पर इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर घर भेजा गया। एआरएम आरएस चौधरी ने रोडवेज बस मुहैया कराई। बता दें कि औरैया शहर में राधे वाटिका में 30 व पांडेय गेस्ट हाउस में 59 प्रवासी रुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed