{"_id":"64c0169c3a34c41d6603bdd2","slug":"pwd-officer-returned-without-installing-height-gauge-after-protest-by-traders-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-996-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: व्यापारियों के विरोध के बाद हाईट गेज लगाए बिना ही लौटे पीडब्ल्यूडी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: व्यापारियों के विरोध के बाद हाईट गेज लगाए बिना ही लौटे पीडब्ल्यूडी अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर।
फफूंद चौराहा और रेल ओवरब्रिज के बीच में लगाए जा रहे हाईट गेज का व्यापारियों ने विरोध किया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारी बिना हाईट गेज लगाए ही वापस लौट गए। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार प्रशासन के निर्देश के बाद यहां हाईट गेज लगाया जा रहा था। अब प्रशासन के साथ ज्वाइंट सर्वे के बाद हाईट गेज लगाने पर निर्णय लिया जाएगा।
विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित 168 वर्ष पुराने जर्जर नहर पुल पर 22 जुलाई से बड़े वाहनों का यातायात बंद कर दिया गया है। इसके लिए सोमवार देर शाम लगभग नौ बजे तक नहर पुल के दोनों ओर नौ फुट ऊंचे हाईट गेज लगाने की प्रक्रिया चली। देर रात लगभग नौ बजे पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एसके तिवारी, अवर अभियंता शैलेंद्र दल बल के साथ तीसरे चिह्नित स्थान (रेल ओवरब्रिज एवं फफूंद चौराहे के बीच) में हाईट गेज लगाने पहुंचे।
यहां हाईट गेज लगाने के लिए प्रशासन का तर्क है कि जिस समय फफूंद चौराहे पर बैरिकेडिंग एवं पुलिस पिकेट नहीं होगी। तब दूर जनपदों से आने वाले बड़े और भारी वाहन जानकारी के अभाव में नहर पुल के संकरे रास्ते तक पहुंच जाएंगे। वहां से वापस आना बड़े वाहनों के लिए परेशानी भरा होगा और भीषण जाम की समस्या पैदा हो जाएगी। रेल ओवरब्रिज के पास हाईट गेज लगाए जाने की सूचना पर व्यापारी इकट्ठा होने लगे।
विज्ञापन
राजा भैया सोनी, अजय गुप्ता पैराडाइज, नागेंद्र सिंह, राहुल यादव, मुशाहिद रजा, राहुल गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, कमालुद्दीन, राजेश पोरवाल, प्रवीण अग्रवाल, मोनू सक्सेना आदि इकट्ठा हो गए। सभी व्यापारियों ने कहा कि रेल ओवरब्रिज के पास हाईट गेज लगने से भगवतीगंज तक सीमेंट, सरिया आदि की दुकानों तक माल भरे बड़े ट्रक नहीं पहुंच पाएंगे। इससे भगवतीगंज का बाजार चौपट हो जाएगा।
सहायक अभियंता एसके तिवारी को मौके पर निरीक्षण भी कराया, लेकिन इसके बावजूद कोई निर्णय नहीं हो सका। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मौके पर पहुंचे दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने व्यापारियों एवं जिले के उच्चाधिकारियों से बात की। इसके बाद फफूंद चौराहे के पास हाईट गेज लगाने का निर्णय टाल दिया गया।
स्कूल प्रबंधकों ने भी बताई परेशानी
शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों ने भी रेल ओवरब्रिज से पहले हाईट गेज न लगाए जाने की मांग की है। स्कूल प्रबंधकों ने बताया नहर पुल के दोनों ओर हाईट गेज लगने से स्कूल बसें छात्र-छात्राओं को लेने नहीं पहुंच पा रहीं हैं। कलक्ट्री रोड, गुंजन रोज, स्टेशन रोड भगवतीगंज से सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं दिबियापुर फफूंद रोड स्थित नामचीन स्कूलों में पढऩे जाते हैं। फफूंद चौराहे पर हाईट गेज लगने से छात्र छात्राओं एवं स्कूलों को परेशानी होगी।
फफूंद चौराहा और रेल ओवरब्रिज के बीच हाईट गेज लगाने का काम फिलहाल रोक दिया है। जल्द ही प्रशासन और पीडब्ल्यूडी का ज्वाइंट सर्वे होगा। इसके बाद ही जरूरत होने पर हाईट गेज लगाने पर निर्णय लिया जाएगा। - अभिषेक यादव, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड