{"_id":"6016f4538ebc3e2c521f2cc0","slug":"pulse-polio-drop-given-to-children-auraiya-news-knp609144533","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात शिशुओं को पोलियो खुराक पिलाकर हुआ अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात शिशुओं को पोलियो खुराक पिलाकर हुआ अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
50 शय्या अस्पताल में नवजात शिशु को पोलियो खुराक पिलाते जिलाधिकारी व मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सघन पल्स पोलियो महाअभियान की शुरुआत रविवार को डीएम सुनील कुमार वर्मा ने 50 शय्या अस्पताल से की। सुबह 10 बजे उन्होंने नवजात शिशुओं को पोलियो से बचाव के लिए खुराक पिलाई। पहले दिन 124555 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। कुल प्रतिशत 48.84 रहा।
डीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की खुराक पीने से छूटना नहीं चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि एक फरवरी से टीमें घर-घर जाकर पांच साल तक के बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। ये अभियान सात फरवरी तक चलेगा। इसके बाद बी टीम सक्रिय होंगी।
अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 2.55 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए दो लाख 56 हजार 581 घरों को चिह्नित किया गया है। जिले को 10 जोन में बांटा गया है। अभियान की सफलता में 18 मोबाइल टीमों के साथ ही 28 सेक्टर एमओ और 158 सुपरवाइजर बनाए गए हैं। इस मौके पर डॉ शिशिर पुरी, डॉ. लाखन सिंह, डॉ. शलभ मोहन, डॉ. सुधांशु दीक्षित आदि मौजूद रहे। अछल्दा में भी बूथों पर बच्चों को खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन
बेला/अजीतमल। कस्बे में बीएचडब्ल्यू मीरा पांडेय ने बूथ पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उधर अजीतमल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा मीरा, निशा तिवारी, उत्तम तिवारी ने अभियान में सहयोग किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ विमल ने टीमों को निर्देश दिए।
180 बच्चों को पिलाई गई दवा
सहार। सीएचसी में लगे पोलियो बूथ पर 180 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। ग्राम प्रधान के पति मोहित अग्निहोत्री ने अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर एएनएम मोनिका, आशा, संगीता, आशादेवी, सीमा देवी, रीता देवी आदि मौजूद रहे।