{"_id":"694ae0d9898f3c0b08017a09","slug":"protest-against-the-proposed-shopping-complex-in-the-vegetable-market-auraiya-news-c-211-1-aur1008-136616-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सब्जी मंडी में प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सब्जी मंडी में प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के विरोध में प्रदर्शन
Wed, 24 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो-38-प्रदर्शन करते आक्रोशित लोग। संवाद
अटसू। सब्जी मंडी को हटाकर बहुमंजिली शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाने के आरोपों को लेकर क्षेत्र में विवाद गहरा गया है। मंगलवार को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के विरोध में लोगों ने सब्जी मंडी परिसर में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चकबंदी वर्ष 1999 से पूर्व से ही गाटा संख्या 351 अटसू आबादी हेतु सुरक्षित है। इसी गाटा के पूर्वी भाग में दलित समाज के निर्बल वर्गों तथा पश्चिमी भाग में अन्य निर्बल वर्गों को दुकानों के लिए भूमि आवंटित की गई थी। इन पर टिनशेड व पक्का चबूतरा बना है जो अटसू की प्रसिद्ध सब्जी मंडी के रूप में जाना जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब्जी मंडी 30 से 40 वर्षों से संचालित है। नगर पंचायत द्वारा यहां वसूली की जाती है। आरोप है कि अब इन दुकानों, टिनशेड और चबूतरे को हटाकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इससे गरीब काश्तकारों और मजदूरों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि सब्जी मंडी को हटाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी यथावत रहेगी, केवल उसके ऊपर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित है। (संवाद)