{"_id":"625b0d7e173aab416627dfe0","slug":"problem-auraiya-news-knp691595630","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल से नहीं बना पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 साल से नहीं बना पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
विज्ञापन
problem
- फोटो : AURAIYA
औरैया। साहब, 20 साल से पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहा हूं। अब तो प्रमाण पत्र बनवा दीजिए। अजीतमल के लक्ष्मीनगर निवासी बलवीर सिंह की ये बातें सुनकर संपूर्ण समाधान में समस्याएं सुन रहीं एडीएम चौंक पड़ी। बलबीर ने शिकायती पत्र देकर बताया कि 15 जून 2002 को उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की सभी प्रक्रिया पूरी कर कागजात नगर पंचायत को दिए, लेकिन आज तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन सका है। एडीएम ने जांच पूरी कर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
विधानसभा चुनाव के दो माह बाद संपूर्ण समाधान आयोजित हुआ। शिकायतें सुन रहे अफसरों ने अधीनस्थों की क्लास ली ओर जल्द समस्या समाधान के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्यालय में जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक वर्मा व बिधूना तहसील में एसडीएम ने शिकायतें सुनीं। तीनों तहसीलों में 189 शिकायतें आईं। इसमें 15 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
सदर तहसील में डीएम व एसपी ने शिकायतें सुनी। यहां पर बिजली, भूमि विवाद, आपसी बंटवारे, राशन वितरण, पानी, पुलिस आदि से जुड़ी 78 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें दो का मौके पर निस्तारण कराया। बिधूना में एसडीएम लवगीत कौर ने शिकायतें सुनी। यहां पर 56 फरियादियों ने शिकायतें की, जिसमें 11 का निस्तारण हुआ। अजीतमल तहसील में एडीएम रेखा एस चौहान, विधायक गुडिय़ा कठेरिया, एएसपी शिष्यपाल, एसडीएम अखिलेश कुमार ने शिकायतें सुनी। यहां 55 लोगों ने अलग अलग शिकायतें दर्ज कराईं। दो का मौके पर निस्तारण हुआ।