फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Private bus staff beat up youth, family members pelted stones

Auraiya News: प्राइवेट बस के स्टाफ ने युवक से की मारपीट, परिजनों ने किया पथराव

Sun, 17 Nov 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Private bus staff beat up youth, family members pelted stones
फफूंद। प्राइवेट बस में सवार युवक की स्टाफ से मारपीट हो गई। बाद में युवक के परिजनों ने बस का घेराव कर उस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

इससे बस हादसे का शिकार होते बची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मौके पर पहुंचे बस मालिक ने घायल स्टाफ को अस्पताल भेजा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
शुक्रवार रात लगभग 10 बजे बेला से दिल्ली जा रही एक निजी बस ( परिहार ट्रेवल्स ) 40 सवारियों को लेकर फफूंद के अछल्दा चौराहा पर पहुंची। जहां उसके एजेंट दिल्ली की सवारियों को बस में बैठाने लगे। इसी बीच दिल्ली जाने के लिए बस में बैठे गांव केशमपुर निवासी एक युवक की बस स्टाफ से किसी बात को लेकर बहस होने लगी।
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इधर, युवक ने गांव के लोगों व परिजनों को फोन करके मारपीट की जानकारी दी। जिससे आक्रोशित होकर उसके परिजन गांव के सामने बाबरपुर फफूंद रोड पर खड़े हो गए। जैसे ही बस केशमपुर पहुंची, तभी युवक के परिजनों ने बस पर पथराव कर दिया। यह देख चालक ने बस भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बस सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। इससे बस चालक जीतू निवासी बिधूना और केबिन में बैठा क्लीनर शिवा निवासी बिधूना व हेल्पर सुरजेश यादव निवासी नगला पंछी इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव से बस का शीशा चकनाचूर हो गया। सवारियों में चीख पुकार मच गई। पथराव करने वाले युवक मौके से भाग गए।

सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष शेर सिंह व बस मालिक अनुज सिंह भी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने बस के स्टॉफ व सवारियों से घटना की जानकारी की। बस में बैठी लगभग 40 सवारियों को इटावा ले जाकर दूसरी गाड़ी से दिल्ली रवाना कराया। पुलिस ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed