फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Prisoner unconscious in court

पेशी पर आया कैदी बेहोश

Sat, 25 Mar 2017 10:48 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 25 Mar 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Prisoner unconscious in court
कैदी का जिला अस्पताल में उपचार करते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला
जिला जजी परिसर में शनिवार दोपहर एक कैदी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। कैदी के जहरीला पदार्थ खाने की आशंका पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। डाक्टरों ने भी जहरीला पदार्थ खाने का संदेह जताया है।
विज्ञापन


एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम एरवाटीकुर में साल 2014 में एक किशोरी की हत्या के मामले में जेल गए अजय कुमार (23) पुत्र नरेश चंद्र निवासी एरवाटीकुर की शनिवार को जिला जजी में सीजेएम कोर्ट मेें पेशी थी। पेशी के बाद अजय कोर्ट से बाहर आया तो बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डा. शत्रुघ्न ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने की संभावना है। उसकी हालत बिगड़ी है। होश में आने पर कैदी बता पाएगा कि उसने क्या खाया। इधर सूचना मिलने पर कैदी के परिजन अस्पताल पहुंचे। वह साथ में सैफई रवाना हुए। जिलाजजी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने गांव की एक किशोरी की हत्या के आरोप में अजय उसकी मां राधा देवी, पत्नी गीता देवी और विजय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तीनों की जमानत हो गई। जबकि अजय की जमानत नहीं हो सकी। इसी मामले में शनिवार को उसकी पेशी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से आया जहरीला पदार्थ
अगर कैदी ने जहरीला पदार्थ खाया है तो उसके पास जहरीला पदार्थ कैसे पहुंचा। जबकि पेशी के दौरान कड़ी सुरक्षा और निगरानी में कैदी को लाया जाता है। तलाशी भी होती है। प्रभारी कोतवाल बलराज शाही ने बताया कि जांच में अभी जहरीला पदार्थ स्पष्ट नही है। फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed