फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Principal in charge of primary school Lukhardaura suspended

Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय लुखरदौरा की इंचार्ज प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 21 Mar 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Principal in charge of primary school Lukhardaura suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बिधूना विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लुखरदौरा की इंचार्ज प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ 15 मार्च को किए गए निरीक्षण में विद्यालय के बिजली कनेक्शन से पास स्थित मुर्गी पालन केंद्र को आपूर्ति कराए जाने का मामला सामने आया था।
जिले में बीएसए अनिल कुमार की ओर से विद्यालयों के ताबड़तोड़ किए जा रहे निरीक्षण में शिक्षकों के हाथ-पैर फूले हुए हैं। 15 मार्च को निरीक्षण में बिधूना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लुखरदौरा पहुंचे बीएसए को मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक आकांक्षा मौजूद मिली थीं। इस दौरान बीएसए ने विद्यालय के पास स्थित एक मुर्गी पालन केंद्र की बिजली आपूर्ति विद्यालय से संचालित होना पाया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही पंजीकृत 43 बच्चों के सापेक्ष सिर्फ 20 बच्चे मौजूद पाए थे। इसके अलावा भी कई अन्य खामियां पाईं थी। इस पर बीएसए की ओर से इस बाबत नोटिस जारी कर जबाव तलब किया था। इसमें बीएसए ने संबंधित इंचार्ज प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि निलंबित इंचार्ज प्रधानाध्यापक आकांक्षा को सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कुंवरदेपुर से संबद्ध किया गया है। इस प्रकरण में एरवाकटरा व अछल्दा के बीईओ को संयुक्त रूप से जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed