फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Principal accused couple of threatening him, report says

Auraiya News: प्राचार्य का दंपती पर धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट

Fri, 10 Oct 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 10 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Principal accused couple of threatening him, report says
औरैया। गेल डीएवी की प्राचार्य ने गेल कर्मचारी व उसकी पत्नी पर अभद्रता व विवाद करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दिबियापुर कस्बा स्थित गेल डीएवी स्कूल की प्राचार्य दीपा शरण ने पुलिस को बताया कि स्कूल में कस्बे के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के शिक्षक काजल मिश्रा की बेटी पढ़ती हैं। काजल का पति अनमोल मिश्रा गेल कर्मचारी हैं। पांच अक्तूबर को स्कूल में अभिभावकों की बैठक हुई। इसमें काजल मिश्रा अपने पति के साथ पहुंची। बिना किसी बात के दोनों ने बैठक में विवाद करना शुरू कर दिया। शिक्षक के मना करने पर बेटी के कक्षा में जाकर शिक्षक से अभद्रता की। इसके बाद वह प्राचार्य कार्यालय में पहुंचकर अपमानजनक व्यवहार किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने गाली-गलौज करते हुए धमकी देने का भी आरोप लगाया। प्राचार्य का आरोप है कि काजल ने मई 2025 में अंग्रेजी शिक्षिक के पद के लिए आवेदन किया था पर इनकी नियुक्ति नहीं हुई थी। इसको लेकर आरोपी ने विवाद किया। इसके बाद से स्टाफ के लोग सहमे हुए हैं। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राचार्य की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed