{"_id":"6aad856f1d4594ca0603cbf2","slug":"prime-accused-in-the-sale-and-rape-of-a-teenage-girl-arrested-along-with-his-brother-in-law-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151838-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: किशोरी को बेचने व दुष्कर्म का मुख्य आरोपी साले संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: किशोरी को बेचने व दुष्कर्म का मुख्य आरोपी साले संग गिरफ्तार
विज्ञापन
अयाना। पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर बेचने और दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी जीजा-साले हैं।
बबाइन चौकी पुलिस ने हाईवे किनारे गांव जगतपुर के पास से भिंड निवासी लवकुश और उसके साले कानपुर देहात स्थित सट्टी थाना क्षेत्र के गांव शाहाबाद निवासी गोलू उर्फ बबलू को दबोचा लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस को किशोरी मिल गई थी। किशोरी ने बयान दिया कि 30 अगस्त को लवकुश उसे ले गया था और अपने साले को 40 हजार रुपये में बेच दिया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ।
थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को इटावा जेल भेज दिया गया।