फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   primary classes will start today

अभिभावकों को बताना होगा तबियन नासाज तो नहीं...

Tue, 31 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
primary classes will start today
औरैया। प्राइमरी के स्कूल बुधवार से खुल जाएंगे। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग विशेष सावधानी बरत रहा है। शिक्षक अभिभावकों से जानकारी लेंगे कि उनके घर का कोई सदस्य बीमार तो नहीं है। अभिभावकों से सहमति पत्र लिया जाएगा। बीएसए ने इसके निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार को स्कूलों में सफाई की गई।
विज्ञापन

काफी समय के बाद स्कूल में बच्चों के आने से चहलकदमी बढ़ेगी। बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने इसको लेकर स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि अभिभावकों की सहमति के बिना बच्चों को स्कूल न बुलाया जाए। इस बात की जानकारी ली जाएगी कि किसी भी बच्चे के घर में अभिभावक व परिवार का सदस्य बीमार तो नहीं है। मंगलवार को स्कूलों में सैनिटाइजेशन और सफाई की र्गई। बच्चों के स्कूल आने पर मुख्य गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। बच्चों को मास्क लगाकर आना होगा। कक्षाओं में उचित दूरी पर बैठाना होगा।
विज्ञापन

वर्जन
स्कूलों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश शिक्षकों को दिए गए हैं। कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। जल्द ही स्कूलों में किताबें भेजी जाएंगी। जहां अभी तक किताबें नहीं पहुंच सकी हैं, वहां एक दो दिन व्यवस्था हो जाएगी। - चंदना राम इकबाल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed