{"_id":"612e6f8c8ebc3e7a2864b4ff","slug":"primary-classes-will-start-today-auraiya-news-knp6493857173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों को बताना होगा तबियन नासाज तो नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों को बताना होगा तबियन नासाज तो नहीं...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। प्राइमरी के स्कूल बुधवार से खुल जाएंगे। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग विशेष सावधानी बरत रहा है। शिक्षक अभिभावकों से जानकारी लेंगे कि उनके घर का कोई सदस्य बीमार तो नहीं है। अभिभावकों से सहमति पत्र लिया जाएगा। बीएसए ने इसके निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार को स्कूलों में सफाई की गई।
काफी समय के बाद स्कूल में बच्चों के आने से चहलकदमी बढ़ेगी। बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने इसको लेकर स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि अभिभावकों की सहमति के बिना बच्चों को स्कूल न बुलाया जाए। इस बात की जानकारी ली जाएगी कि किसी भी बच्चे के घर में अभिभावक व परिवार का सदस्य बीमार तो नहीं है। मंगलवार को स्कूलों में सैनिटाइजेशन और सफाई की र्गई। बच्चों के स्कूल आने पर मुख्य गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। बच्चों को मास्क लगाकर आना होगा। कक्षाओं में उचित दूरी पर बैठाना होगा।
वर्जन
स्कूलों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश शिक्षकों को दिए गए हैं। कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। जल्द ही स्कूलों में किताबें भेजी जाएंगी। जहां अभी तक किताबें नहीं पहुंच सकी हैं, वहां एक दो दिन व्यवस्था हो जाएगी। - चंदना राम इकबाल, बीएसए