{"_id":"602962e38ebc3ee8ed397c6f","slug":"president-of-the-employee-teacher-welfare-association-becomes-strong-auraiya-news-knp6118872173","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबल बने कर्मचारी-शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबल बने कर्मचारी-शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन
मनोनीत अध्यक्ष प्रबल चतुर्वेदी, महामंत्री राजीव उपाध्याय व अन्य पदाधिकारी
- फोटो : AURAIYA
औरैया। रविवार को महाराणा प्रताप भवन में कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का त्रिवार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें प्रबल चतुर्वेदी को अध्यक्ष व राजीव उपाध्याय को महामंत्री मनोनीत किया गया।
अधिवेशन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि एसोसिएशन में नए साथियों के जुड़ने से ताकत बढ़ी है। कहा कि जल्द ही वह प्रदेश के अन्य जिलों में भी इकाइयों का गठन करेंगे। उन्होंने सरकारी कार्यालयों में काम कर रहे संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों को स्थायी करने की मांग उठाई।
कहा कि इसके लिए वह जल्द ही प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। एसोसिएशन की जिला इकाई के लिए 50 शय्या जिला अस्पताल के बड़े बाबू प्रबल चतुर्वेदी को अध्यक्ष व शिक्षा विभाग के डॉ. राजीव उपाध्याय को महामंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
रंजन गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमाशंकर लाल पांडे को उपाध्यक्ष, जसवंत सिंह को प्रभारी बनाया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों में रामविलास यादव, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, आनंद शुक्ला, आकाश प्रताप सिंह, भुवनेश यादव, महेंद्र यादव, पवन त्रिपाठी समेत प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। संचालन फार्मासिस्ट सत्य प्रकाश मिश्रा ने किया।