{"_id":"642db96647ad325a0a0dd666","slug":"pregnant-woman-dies-in-hospital-allegation-of-wrong-treatment-auraiya-news-c-12-1-165204-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अस्पताल में गर्भवती की मौत, गलत इलाज का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अस्पताल में गर्भवती की मौत, गलत इलाज का आरोप
विज्ञापन
फोटो05एयूआरपी 52- रोते-बिलखते परिजन व मौजूद ग्रामीणों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार की रात भर्ती गर्भवती की प्रसव के दौरान अचानक से हालत बिगड़ गई। महिला की खराब हालत देख अस्पताल के चिकित्सक चुपचाप रात में दूसरे अस्पातल ले गए। यहां पर मौत होने पर महिला को घर में छोड़कर भाग निकले। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत इलाज करने का आरोप लगा तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा बडे निवासी अजय सिंह पुत्र मान सिंह ने बताया कि मंगलवार को अपनी पत्नी सविता देवी (26) को बिधूना नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव पीड़ा के चलते भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने पहले सामान्य प्रसव कराने की बात कहकर जांच के नाम पांच हजार रुपये जमा कराये। बाद में देर रात चिकित्सकों ने महिला का आपरेशन करने की बात कहकर परिजनों से 25 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद चिकित्सक महिला को लेकर आपरेशन कक्ष में गए। जहां अचानक से उसकी हालत बिगड़ गई।
महिला की हालत खराब होते देख चिकित्सक परिजनों को बिना बताए चुपचाप महिला को गाड़ी से दूसरे अस्पताल में ले गए। इस बीच महिला ने प्रसव पीड़ा के चलते दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक महिला के शव को बुधवार सुबह उसके घर के बाहर छोड़कर भाग गए। परिजनों चिकित्सकों ने महिला को गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। पति ने घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।